
x
इस्तांबुल: तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा है कि इजरायल के साथ व्यापार निलंबित करने के तुर्की के फैसले का एक ही मकसद था -- इजरायल सरकार को गाजा पट्टी में युद्धविराम के लिए मजबूर करना।
उन्होंने शुक्रवार को इस्तांबुल में इंडिपेंडेंट इंडस्ट्रियलिस्ट्स एंड बिजनेसमैन एसोसिएशन के निदेशक मंडल के साथ बैठक के दौरान यह टिप्पणी की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि सरकार इस बात पर व्यापारिक समुदाय के साथ विचार करेगी कि इजरायल के साथ व्यापार रोकने का अर्थव्यवस्था पर कितना असर पड़ेगा।
तुर्की व्यापार मंत्रालय के अनुसार, गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों के खिलाफ इजरायली हमले के कारण तुर्की ने गुरुवार को इजरायल के साथ सभी व्यापारिक गतिविधियां रोक दीं। एर्दोगन ने यह भी कहा कि यह निर्णय दूसरे देशों के लिए एक मिसाल कायम करेगा।
Tagsराष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगनरेसेप तैयप एर्दोगनतुर्कीइजरायलPresident Recep Tayyip ErdoganRecep Tayyip ErdoganTürkiyeIsrael
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





