विश्व
तुर्की भूकंप त्रासदी: 600 से अधिक लोग जांच के दायरे में, जानें वजह
jantaserishta.com
26 Feb 2023 2:26 PM IST

x
अंकारा (आईएएनएस)| तुर्की में 6 फरवरी को आए विनाशकारी भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त हुई इमारतों को लेकर 600 से अधिक लोग जांच के घेरे में हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, न्याय मंत्री बेकिर बोजदाग ने शनिवार को टेलीविजन पर टिप्पणी में कहा कि त्रासदी के संबंध में, निर्माण ठेकेदारों और संपत्ति के मालिकों सहित लगभग 184 संदिग्धों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
तुर्की मीडिया के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में शहर का एक मेयर भी शामिल है, जहां भूंकप के झटके महसूस हुए थे।
विपक्ष और निर्माण विशेषज्ञों ने तुर्की सरकार पर इमारत के नियमों को लागू करने में विफल रहने का आरोप लगाया। राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कमियों को स्वीकार तो किया लेकिन आपदा के लिए किस्मत को दोषी ठहरा दिया।
तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में संयुक्त मौत का आंकड़ा 50,000 से अधिक हो गया है।
Tagsतुर्की भूकंप त्रासदीतुर्की भूकंपभूकंपजांचturkey earthquake tragedyturkey earthquakeearthquakeinvestigation
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





