विश्व

तुर्की ने रूसी और यूक्रेन के विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत की घोषणा की

Gulabi
7 March 2022 2:11 PM GMT
तुर्की ने रूसी और यूक्रेन के विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत की घोषणा की
x
तुर्की ने विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत की घोषणा की
अंकारा, एपी। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को खत्‍म करने को लेकर अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू ने कहा कि रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्री इस सप्ताह तुर्की के भूमध्यसागरीय तटीय शहर अंताल्या के पास मिलेंगे। कैवुसोग्लू ने सोमवार को कहा कि वह रूस के सर्गेई लावरोव और यूक्रेन के दिमित्रो कुलेबा के बीच बैठक में भी भाग लेंगे, जो त्रिपक्षीय प्रारूप में होगी। बैठक इस सप्ताह अंताल्या में एक अंतरराष्ट्रीय कूटनीति मंच से इतर होगी। तुर्की, जिसके रूस और यूक्रेन दोनों के साथ घनिष्ठ संबंध हैं, ने खुद को युद्धरत पक्षों के बीच मध्यस्थ के रूप में रखने की मांग की है।
इससे पहले पुतिन ने तुर्की के राष्‍ट्रपति रेचप तैयप एर्दोगन के साथ बातचीत की। इस बातचीत में तुर्की के नेता ने रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन से युद्ध खत्‍म करने की गुजारिश की। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन से तीन बार टेलीफोन पर बात की है। रविवार को हुई आखिरी बातचीत लगभग एक घंटे 45 मिनट चली।
ज्ञात हो कि युद्ध खत्‍म करने के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री नाफ्ताली बेनेट मास्को पहुंचकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठक कर चुके हैं। दोनों नेताओं के बीच शनिवार को यूक्रेन संकट पर चर्चा हुई थी। इस बातचीत के बाद बेनेट ने फोन पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी बात की थी। बेनेट पहले भी पुतिन से फोन पर बात करते रहे हैं। उन्‍होंने गतिरोध को खत्‍म कराने के लिए मध्यस्थता किए जाने का प्रस्‍ताव भी रखा था।
Next Story