विश्व
ट्यूनीशिया यूरोप को ऊर्जा निर्यात का हो सकता है मंच: अधिकारी
jantaserishta.com
29 Jan 2023 10:39 AM IST

x
DEMO PIC
ट्यूनिस (आईएएनएस)| ट्यूनीशिया यूरोप में ऊर्जा निर्यात के लिए एक मंच बन सकता है। यह बात ट्यूनीशियाई-अफ्रीकी बिजनेस काउंसिल (टीएबीसी) के अध्यक्ष अनीस जाजिरी ने कही। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को राजधानी ट्यूनिस में आयोजित अफ्रीका और यूरोप के बीच सतत विकास के लिए ऊर्जा परिवर्तन पर एक सेमिनार के दौरान जाजिरी ने यह टिप्पणी की।
सेमिनार में ट्यूनीशिया के उद्योग, खान और ऊर्जा मंत्री नीला नोइरा गोंगी, ट्यूनीशिया में फ्रांसीसी राजदूत आंद्रे परेंट, ट्यूनीशिया में सेनेगल के राजदूत रामतौले बा फेय और ऊर्जा के क्षेत्र में ट्यूनीशियाई और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों के एक समूह ने भाग लिया।
जाजि़री ने कहा कि ट्यूनीशिया की सामरिक स्थिति और इटली और ऊर्जा से भरपूर कुछ अफ्रीकी देशों जैसे लीबिया, अल्जीरिया और नाइजीरिया से इसकी निकटता उत्तरी अफ्रीकी देश को इन देशों के बीच ऊर्जा पथ बनने में सक्षम बनाएगी।
उन्होंने कहा कि चूंकि यूरोप रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद नए ऊर्जा स्रोतों की तलाश कर रहा है, ट्यूनीशिया यूरोप को ऊर्जा निर्यात करने का एक मार्ग हो सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





