ट्रंप के टैरिफ फैसलों से US में अनिश्चितता और मंदी की आशंका

World वर्ल्ड: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वैश्विक व्यापार पर टैरिफ लगाने के फैसले के बाद देश में आर्थिक अनिश्चितता और मंदी की आशंका तेज हो गई है। हाल ही में व्हाइट हाउस से जारी आदेशों के तहत कई देशों पर आयात शुल्क थोपे गए, जिससे निवेशकों के बीच घबराहट फैल गई।
ट्रंप प्रशासन की नीतियों को लेकर आम जनता और विशेषज्ञों में चिंता है, खासकर जब राष्ट्रपति ने आलोचनाओं के बावजूद अपने निर्णयों पर अडिग रहने का संकेत दिया है। वॉल स्ट्रीट पर भारी गिरावट देखी गई, और नैस्डैक इंडेक्स अपने रिकॉर्ड स्तर से 20 प्रतिशत नीचे आ गया है, जिससे यह 'बियर मार्केट' में प्रवेश कर चुका है।
अर्थशास्त्रियों के अनुसार, यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी, तो अमेरिका के साथ-साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था भी मंदी की ओर बढ़ सकती है। जानी-मानी वित्तीय संस्था जेपी मॉर्गन ने वैश्विक मंदी की संभावना को 40% से बढ़ाकर 60% कर दिया है।





