विश्व
Trump: थम जाएगा ट्रैरिफ वॉर! ट्रंप और चिनफिंग के बीच फोन पर हुई बात
Ashish verma
5 Jun 2025 9:26 PM IST

x
ट्रंप और चिनफिंग के बीच फोन पर हुई बात
New Delhi.नई दिल्ली। टैरिफ वॉर के बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई है। नेताओं की बातचीत के बारे में विस्तृत जानकारी दिए बिना समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कहा कि ट्रंप के अनुरोध पर यह टेलीफोन बातचीत हुई। व्हाइट हाउस ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। हाल ही में दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध को कम करने के लिए समझौता हुआ है।
पिछले महीने दोनों देशों ने अगले 90 दिनों के लिए एक-दूसरे पर लगाए गए पारस्परिक टैरिफ को 115 फीसदी कम करने का फैसला किया था। अमेरिका ने अब तक चीन से आने वाले सामान पर 145 फीसदी टैरिफ लगाया था, जिसे अब 90 दिनों के लिए घटाकर 30 फीसदी कर दिया गया है। वहीं चीन ने अमेरिकी सामान पर 125 फीसदी टैरिफ लगाया था, जिसे घटाकर सिर्फ 10 फीसदी कर दिया गया है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार Trumpट्रैरिफ वॉर!ट्रंप और चिनफिंगफोन बातTrumptariff war!Trump and Jinpingphone conversation
Next Story





