विश्व
ट्रंप ने UFO और एलियंस को लेकर कई राज खोले, दुनिया भर के वैज्ञानिकों के होश उड़ा दिए
jantaserishta.com
8 May 2026 7:18 PM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: अमेरिका ने यूएफओ और एलियंस को लेकर कई राज खोल दिए हैं. ट्रंप प्रशासन ने अब एलियंस को लेकर कई फाइल्स शेयर की हैं. अब देखना है कि क्या ट्रंप ने एरिया-51 और एलियंस के कई राज खोल दिए हैं या फिर राष्ट्रपति ट्रंप यूएफओ से जुड़ी कुछ जानकारी रहस्य बनाकर रखेंगे ताकि चीन या रूस को इसका फायदा ना हो सके. ट्रंप की ये फाइल्स काफी चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर इसे लेकर बात की जा रही है.
हालांकि एलियंस को लेकर काम कर रहे लोगों का कहना है कि ट्रंप पूरे राज नहीं खोलेंगे. फिल्ममेकर Luigi Vendittelli ने इसे लेकर कुछ सवाल उठाए हैं. लुईगी एरिया-51 से जुड़े दावों पर बनी डॉक्यूमेंट्री “S4: The Bob Lazar Story” के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं.
https://t.co/TbxVrMi9QD https://t.co/9d5MSdLoMB
— DOW Rapid Response (@DOWResponse) May 8, 2026
उन्होंने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि अमेरिकी सरकार यूएफओ से जुड़ी सारी जानकारी कभी सार्वजनिक करेगी और ना ही उन्हें लगता है कि ऐसा करना सही होगा. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि लोग यूएफओ से जुड़ी जानकारी जानना चाहते हैं, लेकिन हो सकता है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों की वजह से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी फाइलें जारी नहीं कर रहे हों.
साथ ही उन्होंने कहा, 'शायद यही वजह है कि जब ट्रंप से इस बारे में पूछा जाता है तो वो ज्यादा खुलकर बात नहीं करते. हो सकता है कि उन्हें कुछ ऐसा पता हो, जिससे विरोधी देशों के लिए रास्ता खुल सकता है.'
बता दें कि लुईगी ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में बॉब लाजर के एरिया-51 से जुड़े दावों को फिर से दिखाया है. साल 1989 में लाजर ने दावा किया था कि सरकार एक गुप्त जगह पर एलियन स्पेसक्राफ्ट पर रिसर्च कर रही थी. हालांकि, सरकार हमेशा यह कहती रही है कि उसने लाजर को कभी नौकरी पर नहीं रखा. हालांकि, लाजर के दावे विवादित रहे हैं, लेकिन लुईगी का कहना है कि सरकार की गोपनीयता शायद विदेशी खतरों से बचने के लिए जरूरी हो सकती है.
फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल में राष्ट्रपति ट्रंप ने फीनिक्स की एक रैली में कहा था कि पेंटागन की यूएफओ स्टडी से जुड़ी पहली जानकारी जल्द सामने आएगी. ट्रंप ने कहा था, 'मुझे लगा कि यह इस भीड़ के लिए अच्छा विषय है, क्योंकि आप लोग इसमें काफी दिलचस्पी रखते हैं. मुझे नहीं पता कि मैं खुद इसमें कितना दिलचस्प हूं.' ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा था कि वो यूएफओ से जुड़ी फाइलें जारी करना चाहते हैं. कई दिनों से मामला पेंडिंग था.
डॉक्यूमेंट्री प्रोड्यूसर कहते हैं, 'मुझे नहीं लगता कि सरकार या सेना को ये राज खोलना चाहिए. मेरे हिसाब से यह अमेरिकी सेना या सरकार के हित में नहीं होगा. अगर पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाती है, तो उससे अमेरिका के दुश्मन देशों को भी फायदा मिल सकता है. आप सिर्फ अमेरिकी जनता को नहीं बता रहे होंगे, बल्कि चीन, रूस और बाकी दुनिया को भी जानकारी दे रहे होंगे. मुझे नहीं लगता कि सब कुछ बता देना सही होगा. यह मेरी निजी राय है. इसके बाद मीडिया भी सबूत मांगने लगेगी.'
पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने एलियंस की चर्चा पर अपनी राय दी थी. उन्होंने कहा था कि सरकार राज छुपाने में बहुत अच्छी नहीं होती. ओबामा ने कहा था, 'राष्ट्रपति बनने के बाद आपको एक बात समझ आती है कि सरकार राज छुपाने में बहुत खराब है. अगर सरकार के पास एलियन जीवन के पक्के सबूत होते, तो अब तक वह जानकारी लीक हो चुकी होती. मैं वादा करता हूं कि वहां तैनात कोई गार्ड किसी एलियन के साथ सेल्फी लेकर अपनी गर्लफ्रेंड को भेज चुका होता.
ट्रंप प्रशासन UFO से जुड़ी फाइलें रिलीज़ कर रहा है pic.twitter.com/WQdNRirOoA
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) May 8, 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





