ट्रंप ने जेलेंस्की को लगाई फटकार, तीखी बहस का वीडियो भी सामने आया

अमेरिका। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को ओवल ऑफिस में एक बैठक के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर बरस पड़े और उन्होंने लाखों लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने के लिए जेलेंस्की को फटकार लगाई। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति की कार्रवाई तीसरा विश्व युद्ध भड़का सकती है। इसके बाद जेलेंस्की ने अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण खनिज समझौते पर हस्ताक्षर किए बिना अचानक व्हाइट हाउस छोड़ दिया। ट्रंप ने इस समझौते की मांग की थी और कहा था कि यह यूक्रेन को भविष्य के समर्थन के लिए एक शर्त है।
ट्रंप, जेलेंस्की और प्रतिनिधिमंडल को दोपहर का भोजन करना था जिसकी व्यवस्था कैबिनेट कक्ष के बाहर की गई थी लेकिन बाद में वहां सलाद की प्लेट और अन्य चीजों को कर्मचारी पैक करते दिखाई दिए। ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जेलेंस्की के बीच लगभग 45 मिनट बातचीत हुई जिसमें अंतिम 10 मिनट तीनों के बीच काफी तीखी बहस हुई।
जेलेंस्की ने अपना पक्ष रखते हुए कूटनीति के प्रति रूस की प्रतिबद्धता पर संदेह व्यक्त किया और इसके लिए मॉस्को की ओर से तोड़ी गई प्रतिबद्धताओं का हवाला दिया। इसकी शुरुआत वेंस द्वारा जेलेंस्की से यह कहे जाने के साथ हुई, ‘‘राष्ट्रपति जी सम्मानपूर्वक। मुझे लगता है कि आपका ओवल ऑफ़िस में आकर अमेरिकी मीडिया के सामने इस मामले पर मुकदमा करने की कोशिश करना अपमानजनक है।’’
Extraordinary Breaking News !
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) February 28, 2025
दो राष्ट्रपतियों के बीच व्हाइट हाउस में कैमरे के सामने ऐसी तीखी बहस! pic.twitter.com/mC9qiIXpor
Kambal kutai, Diplomacy be damned 😂🔥💥🤯
— TechVagabond (@TheVagabond7) February 28, 2025
Kambal Kutai of Ukraine President Zelensky by Donald Trump in public for the war with Russia #Zelensky#Trump#RussiaUkraineWar
pic.twitter.com/OKnrbKrese
Entertainment Entertainment Entertainment 😎 💥🔥
— TechVagabond (@TheVagabond7) February 28, 2025
Did Donald Trump call the Ukranian President Zelensky a stupid President in full public glare in front of cameras?
Never a dull day 😂😁#Zelensky#Ukraine#Russia#DonaldTrump
pic.twitter.com/tge7JVgTkY





