विश्व
ट्रंप ने जापान और साउथ कोरिया से सुरक्षा खर्च बढ़ाने की मांग को व्यापार से जोड़ा
Riyaz Ansari
17 April 2025 3:46 PM IST

x
World वर्ल्ड: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि जापान और साउथ कोरिया में तैनात अमेरिकी सैनिकों का खर्च अब व्यापारिक समझौतों से जोड़ा जाएगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इन देशों को अब ‘वन-स्टॉप’ बातचीत में टैरिफ और डिफेंस दोनों पर बात करनी होगी। जापान में करीब 50,000 और कोरिया में 28,500 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।
साउथ कोरिया के विदेश मंत्रालय ने संसद को बताया कि अमेरिका ने अभी आधिकारिक रूप से कोई नई मांग नहीं रखी है, लेकिन वे किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं। वहीं जापान ने कहा कि सुरक्षा और व्यापार अलग मुद्दे हैं और इन्हें जोड़ना सही नहीं।
Tagsजापानसाउथ कोरियाअमेरिकी सैनिकJapanSouth KoreaAmerican soldiersजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





