ट्रंप पर खतरा मंडरा रहा, अमेरिका व्हाइट हाउस के पास फायरिंग में ईरान का हाथ?

अमेरिका। सीक्रेट सर्विस ने व्हाइट हाउस के पास स्थित लैफायेट पार्क के आसपास गोलीबारी की खबरों पर तत्काल कार्रवाई की, जिसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई. यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस के अनुसार, व्हाइट हाउस के ठीक उत्तर में स्थित लैफायेट पार्क के पास गोली चलने की सूचना मिलने के बाद आधी रात के कुछ ही देर बाद अधिकारियों को मौके पर भेजा गया.
एजेंसी ने बयान जारी कर कहा कि पार्क और उसके आसपास के इलाकों की पूरी तरह तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध नहीं मिला और न ही किसी के घायल होने की सूचना है. सीक्रेट सर्विस के संचार प्रमुख एंथनी गुग्लिएल्मी ने बताया कि डीसी पुलिस विभाग और यू.एस. पार्क पुलिस के साथ मिलकर लैफायेट पार्क क्षेत्र में रात के समय हुई गोलीबारी की जांच की जा रही है. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि जिसके पास भी इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो, वह डीसी पुलिस से संपर्क करें. अधिकारियों के मुताबिक, सीक्रेट सर्विस की यूनिफॉर्म्ड डिवीजन, मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग और यू.एस. पार्क पुलिस के साथ मिलकर एक संभावित वाहन और एक संदिग्ध व्यक्ति की सक्रिय रूप से तलाश कर रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार यह घटना रात करीब एक बजे हुई, जिसके बाद कई कानून प्रवर्तन एजेंसियां इलाके में पहुंचीं और व्हाइट हाउस के उत्तर की सड़कों को सुरक्षित कर लिया गया.
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी की खबरों के बाद अधिकारियों ने संदिग्ध व्यक्ति की तलाश तेज कर दी है. हालांकि राष्ट्रपति आवास के बेहद नजदीक यह घटना होने के बावजूद व्हाइट हाउस के कामकाज में कोई बाधा नहीं आई. सीक्रेट सर्विस ने कहा कि व्हाइट हाउस का संचालन सामान्य रूप से जारी है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है.





