विश्व
पोर्न स्टार को पैसे देने के आरोप में ट्रंप पर आरोप तय
jantaserishta.com
31 March 2023 8:46 AM IST

x
न्यूयॉर्क (आईएएनएस)| अगले साल होने वाले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की ओर से नामांकन हासिल करने की कोशिश में आरोपित होने वाले सर्वोच्च रैंकिंग वाले पूर्व अमेरिकी अधिकारी बन गए हैं।
कई मीडिया आउटलेट्स ने गुरुवार को बताया कि जूरी ने ट्रम्प को पोर्न स्टार को भुगतान किए गए पैसे से संबंधित आरोपों पर अभियोग लगाने के लिए मतदान किया। ट्रम्प के पूर्व वकील माइकल कोहेन, जिनके जरिए भुगतान किया गया था और जो, मामले में ट्रम्प के खिलाफ प्रमुख गवाह भी हैं, ने अभियोग की पुष्टि की। हालांकि मैनहट्टन अभियोजक की ओर से अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।
ट्रम्प ने एबीसी टीवी से कहा कि अभियोग हमारे देश पर हमला और चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास है।
हालांकि अभियोजन ने क्या आरोप लगाए हैं, इसका खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन संभावना है कि पोर्न स्टान को किए गए भुगतान को, वकील की फीस के रूप में दर्शाने की बात प्रमुख है।
न्यूयॉर्क की कानूनी प्रक्रियाओं के तहत नागरिकों से बना पैनल गुप्त सुनवाई करता है कि आरोप प्रथमदृष्टया मुकदमा चलाने लायक है, या नहीं।
पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने आरोप लगाया था कि 2016 में उनका ट्रंप के साथ अफेयर था।
2016 में चुनाव की पूर्व संध्या पर, वकील कोहेन ने उन्हें चुप रहने के लिए भुगतान किया था।
Tagsपूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपडोनाल्ड ट्रंपपोर्न स्टारअमेरिकाFormer President Donald TrumpDonald TrumpPorn StarAmerica
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





