विश्व

ट्रम्प ने भारत पर 26% ReciprocalTariffs लगाया

Nilmani Pal
3 April 2025 6:37 AM IST
ट्रम्प ने भारत पर 26% ReciprocalTariffs लगाया
x

दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 26% ReciprocalTariffs लगाया. रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि अमेरिका एक लंबे समय से विदेशी राष्ट्रों द्वारा लूटा और छला गया है. हमारे पड़ोसी और दूर बैठे देश, मित्र और शत्रु दोनों ने हमारी सम्पत्ति को लूटा है. अमेरिकी स्टील वर्कर्स, ऑटो वर्कर्स, किसान और कारीगर, जिनमें से कई यहां हमारे साथ हैं, इस स्थिति का गहरा अनुभव कर रहे हैं. उन्होंने विदेशी नेताओं को हमारे रोजगार चुराते, विदेशी धोखेबाजों को हमारे इंडस्ट्री का शोषण करते और विदेशी अपहरणकर्ताओं को हमारे सुंदर अमेरिकी सपने को नष्ट करते देखा है. मेरे विचार में यह दिन अमेरिका के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है. यह आर्थिक स्वतंत्रता की घोषणा है. वर्षों की मेहनत करने के बावजूद अमेरिकी नागरिकों का योगदान हमारे लिए कम था, लेकिन अब हमारे समृद्ध होने का समय आ गया है.

अपने भाषण के दौरान ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका अन्य देशों से मोटरसाइकिलों पर केवल 2.4% टैरिफ वसूलता है. इस बीच, थाईलैंड और अन्य देश बहुत अधिक कीमत वसूल रहे हैं, जैसे भारत 60%, वियतनाम 70%, 75% और अन्य देश इससे भी अधिक कीमत वसूल रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'हमारे मजदूरों को वर्षों से जिन क्रूर हमलों का सामना करना पड़ा है, यह उनके खिलाफ की गई नाइंसाफी का जवाब है.'

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम उनसे लगभग आधे टैरिफ लेंगे जो वे हमसे वसूल रहे हैं. इसलिए टैरिफ पूरी तरह से पारस्परिक (Reciprocal) नहीं होंगे. मैं ऐसा कर सकता था, लेकिन यह बहुत से देशों के लिए कठिन होता. हम ऐसा नहीं करना चाहते थे.' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर के देशों को कहा, 'अगर आप चाहते हैं कि हमारे टैरिफ कम हों, तो पहले अपने खुद के टैरिफ कम करें. अगर वे शिकायत करेंगे और चाहेंगे कि उनका टैरिफ शून्य हो, तो उन्हें अपने उत्पाद अमेरिका में ही बनाना चाहिए. अगर आप अपना कारखाना और उत्पाद अमेरिका में बनाते हैं, तो कोई टैरिफ नहीं लगेगा और हमने पहले कभी न देखी गई संख्या में कंपनियों को अमेरिका आते देखा है.'

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- टैरिफ हमारे देश को उन लोगों से सुरक्षा प्रदान करते हैं जो अमेरिका की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं. कई लोग अमेरिका की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे. शायद इतनी स्पष्टता से नहीं, लेकिन वे गंभीर आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे थे. लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि ये टैरिफ हमें अभूतपूर्व विकास देंगे. ये टैरिफ हमें ऐसा विकास देंगे, जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा.


Next Story