विश्व

ट्रंप का ऐलान, 'सोशल सिक्योरिटी पर नहीं देना होगा कोई टैक्स'

jantaserishta.com
2 May 2026 8:53 AM IST
ट्रंप का ऐलान, सोशल सिक्योरिटी पर नहीं देना होगा कोई टैक्स
x
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में वरिष्ठ नागरिकों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने "सोशल सिक्योरिटी पर कोई टैक्स नहीं" लागू कर दिया है और इसे आगामी मध्यावधि चुनावों से पहले अपनी प्रमुख नीति के रूप में पेश किया।
अमेरिका के सबसे बड़े रिटायरमेंट समुदायों में से एक 'द विलेजेस' में ट्रंप ने कहा, “हम यहां एक ऐसी नीति का जश्न मनाने आए हैं जो देश के हर वरिष्ठ नागरिक को फायदा देती है, और वह है सोशल सिक्योरिटी पर कोई टैक्स नहीं। यह लागू हो चुका है।”
उन्होंने दावा किया कि यह नीति उनके व्यापक टैक्स सुधार का हिस्सा है। ट्रंप ने अपने “ग्रेट बिग, ब्युटीफुल बिल” को अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी टैक्स कटौती बताते हुए कहा कि 5.1 करोड़ से अधिक वरिष्ठ नागरिक अब शून्य संघीय टैक्स दे रहे हैं।
ट्रंप ने अपने पूर्ववर्ती जो बाइडेन की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि उनके समय में महंगाई ने वरिष्ठ नागरिकों को बुरी तरह प्रभावित किया, जबकि उनकी सरकार ने स्थिति में सुधार किया। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल सिक्योरिटी और मेडिकेयर में सुधार के तहत लाखों अवैध प्रवासियों को इन योजनाओं से हटाया गया है, जिससे धोखाधड़ी पर रोक लगाने में मदद मिली।
स्वास्थ्य क्षेत्र में ट्रंप ने दावा किया कि उनकी सरकार ने दवाओं की कीमतों में ऐतिहासिक कमी की है। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई से मेडिकेयर के तहत वजन घटाने वाली दवाएं जैसे ओजेम्पिक और वीगोवी करीब 50 डॉलर प्रति माह में उपलब्ध होंगी।
आर्थिक मोर्चे पर ट्रंप ने कहा कि शेयर बाजार मजबूत है और रिटायरमेंट फंड (401 के) अपने उच्चतम स्तर पर हैं। उन्होंने फ्लोरिडा के वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि टैक्स रिफंड में काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि फ्लोरिडा में "हमने 2.5 मिलियन बुजुर्गों को 13 बिलियन डॉलर से ज्यादा दिए हैं," और यह तर्क दिया कि इन बदलावों से लोगों की जीवनशैली बेहतर होगी—जैसे परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना और बाहर खाना।
कार्यक्रम में मौजूद मैरी एलिस नाम की एक महिला ने कहा कि इस नीति से उन्हें और उनके पति को काफी लाभ हुआ। वहीं, टीवी पर्सनैलिटी फिल मैकग्रॉ ने भी इस नीति का समर्थन करते हुए कहा कि सोशल सिक्योरिटी पर टैक्स लगाना “डबल टैक्सेशन” जैसा है।
अंत में ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका किसी भी “खतरनाक देश” को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा। उन्होंने समर्थकों से मिडटर्म चुनावों में मतदान करने की अपील भी की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story