विश्व

ट्रंप का दावा, 'धमकियों का असर, ईरान करना चाहता है अमेरिका से बात’

jantaserishta.com
12 Jan 2026 11:12 AM IST
ट्रंप का दावा, धमकियों का असर, ईरान करना चाहता है अमेरिका से बात’
x
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया है कि उग्र विरोध प्रदर्शनों के बीच ईरान अमेरिका से बातचीत करना चाहता है और वो इसकी तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि ईरान में इंटरनेट बहाली को लेकर वो एलन मस्क से बातचीत की योजना बना रहे हैं।
ट्रंप ने रविवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच सैन्य कार्रवाई की उनकी धमकियों के बाद ईरानी नेता ने “बातचीत करने” की मांग की है।
ट्रंप ने एयर फोर्स वन में पत्रकारों से कहा, “ईरानी लीडर्स ने कल फोन किया था। उनके साथ एक बैठक तय की जा रही है… वे बातचीत करना चाहते हैं।” हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि “हमें मीटिंग से पहले एक्शन लेना पड़ सकता है।”
ईरान की सरकार 2022 के बाद सबसे बड़े प्रदर्शनों का सामना कर रही है। रॉयटर्स के मुताबिक हिंसक विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों की जान गई है। लगातार बढ़ती हिंसक वारदातों के बीच ट्रंप ने बार-बार धमकी दी है कि अगर प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया गया तो वह इसे रोकने की पूरी कोशिश करेंगे।
ईरान ने विरोध प्रदर्शनों में मारे गए लोगों की आधिकारिक संख्या नहीं बताई है। विरोध प्रदर्शन 28 दिसंबर को बढ़ती कीमतों के जवाब में शुरू हुए, जिसके बाद वे ईरान में अधिकारियों के खिलाफ हो गए, जो 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद से शासन कर रहे हैं।
ट्रंप ने ईरान में इंटरनेट बहाली की भी बात कही। उन्होंने कहा कि वह ईरान में इंटरनेट बहाल करने के बारे में अरबपति एलन मस्क से बात करने की योजना बना रहे हैं। यह सवाल पूछे जाने पर कि क्या वह मस्क की स्पेसएक्स कंपनी के साथ बातचीत करेंगे, जो स्टारलिंक नाम की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस देती है, ट्रंप ने रिपोर्टरों से कहा, "वह इस तरह के काम में बहुत अच्छे हैं; उनकी कंपनी बहुत अच्छी है।"
मस्क और स्पेसएक्स ने इस पर टिप्पणी नहीं की है। गुरुवार से इंटरनेट ब्लैकआउट के कारण ईरान से जानकारी का फ्लो लगभग रुका हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story