विश्व
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को ट्रंप ने बताया 'महान', व्हाइट हाउस में हुई 'बेइज्जती', मुलाकात के लिए करना पड़ा इंतजार
jantaserishta.com
26 Sept 2025 10:53 AM IST

x
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। हालांकि, इस बैठक से पहले शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को काफी देर तक गेट पर ही इंतजार करना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप से मिलने से पहले शरीफ और मुनीर को व्हाइट हाउस के गेट पर काफी इंतजार करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि जब शरीफ और मुनीर, ट्रंप का इंतजार कर रहे थे, तो उसी समय अमेरिकी राष्ट्रपति 'टिकटॉक' को लेकर कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर रहे थे और प्रेस से मुलाकात जारी थी। इसी कारण उन्हें ट्रंप से मुलाकात करने के लिए गेट पर ही इंतजार करना पड़ा। जैसे ही अमेरिकी राष्ट्रपति की मुलाकात खत्म हुई, उसके बाद उन्हें ट्रंप से मिलने का मौका मिला।
उनकी यह मुलाकात गुरुवार शाम को हुई। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मुलाकात से पहले ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए शरीफ और मुनीर की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, "आज हमारे पास एक महान नेता आ रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और फील्ड मार्शल बहुत महान इंसान हैं, और प्रधानमंत्री भी। वे आ रहे हैं और शायद अभी इस कमरे में ही हों।"
इससे पहले, जून में ट्रंप ने मुनीर को व्हाइट हाउस में लंच के लिए आमंत्रित किया था, जो पाकिस्तानी आर्मी चीफ की पहली सोलो विजिट थी। अगस्त में भी मुनीर वाशिंगटन गए थे। जून के दौरे के दौरान मुनीर ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ व्यापक बातचीत की थी, जिसमें द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने जैसे मुद्दे शामिल थे।
इस बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और मध्य पूर्व मामलों के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ भी शामिल थे। शहबाज शरीफ ने इस साल पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव कम करने के ट्रंप के प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए उनका सार्वजनिक समर्थन किया था। हालांकि, भारत ने तनाव कम करने में ट्रंप की भूमिका से इनकार किया।
Tagsव्हाइट हाउसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपपाकिस्तान प्रधानमंत्रीWhite HouseAmericaDonald TrumpPakistan Prime Minister
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





