
दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को 13 वर्षीय बच्चे “डीजे” डेनियल को यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस का एजेंट बनाने की घोषणा की. यह बच्चा दुर्लभ सम्मान पाने वाला अमेरिका के इतिहास का सबसे कम उम्र का व्यक्ति बन गया है. यह घोषणा कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में ट्रम्प के संबोधन के दौरान की गई. उन्होंने सीक्रेट सर्विस के निदेशक सीन करन को डेनियल को आधिकारिक रूप से नियुक्त करने का निर्देश दिया. ट्रंप ने कहा, “आज रात डीजे, हम आपको सबसे बड़ा सम्मान देने जा रहे हैं. मैंने अमेरिकी सीक्रेट सर्विस डायरेक्टर शॉन करन से कहा है कि आपको आधिकारिक एजेंट बनाएं.”
राष्ट्रपति ट्रंप के ऐलान के बाद अमेरिकी कांग्रेस तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी. इस दौरान डीजे डेनियल भी कांग्रेस में मौजूद था, ट्रंप के ऐलान के बाद उसे गोद में उठा लिया गया. डेनियल को 2018 में ब्रेन कैंसर का पता चला था और केवल पांच महीने तक उसके जिंदा रहने की बात कही गई थी. इसके बावजूद वो पिछले छह साल से जिंदा है और कई पुलिस विभागों से मानद मान्यता प्राप्त की है. इस बच्चे का सपना पुलिस विभाग में काम करने का था. ट्रम्प ने बच्चे की इच्छा को देश के सामने पूरा किया. ट्रंप ने कहा कि डीजे हमेशा पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखता था. डॉक्टर ने बताया था कि डीजे के पास सिर्फ पांच महीने का ही समय है. मगर मुश्किलों के बावजूद वह लड़ा और आज इस बात को छह साल बीत गए हैं.
इस खास अवसर पर उनकी पत्नी मेलानिया ने स्पेशल गेस्ट को आमंत्रित किया था. जिनमें फायर फाइटर फैमिली, बंधक बनाए गए अमेरिकी टीचर समेत कई लोग शामिल है. अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ने पिछले साल गोलीबारी में मारे गए एक फायर फाइटर के परिवार, रूसी सरकार द्वारा बंधक बनाए गए एक अमेरिकी टीचर और एक अवैध प्रवासी के हमले में मारी गई युवा नर्सिंग स्टूडेंट की फैमिली लैकेन रिले को भी आमंत्रित किया था. ये राष्ट्रपति ट्रंप के संबोधन के दौरान कांग्रेस में मौजूद रहे.
Last year, young DJ Daniel was harassed and made fun of by a group of people because of his police outfit.
— World Hall Of Fun (@WorldHallOfFun) March 5, 2025
Last night, he was honored by the president of the United States and became an honorary Secret Service agent. pic.twitter.com/X0Sog9uZe6





