विश्व

तुर्की में बस से टकराई रेत से लदी ट्रक, छह की मौत... 43 अन्य घायल

Admin4
3 Sep 2023 8:00 AM GMT
तुर्की में बस से टकराई रेत से लदी ट्रक, छह की मौत... 43 अन्य घायल
x
अंकारा। तुर्की के दक्षिण-पश्चिमी डेनिज़ली शहर में बस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और 43 अन्य घायल हो गए। हैबर टीवी चैनल ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक घटना उस समय हुई , जब रेत से लदी ट्रक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गयी। इसमें छह लोगों की मौत हो गयी और 43 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक, अग्निशमन कर्मी और बचावकर्मी घटनास्थल पर बचावकार्य में जुटे हुए हैं।
Next Story