विश्व

एयरपोर्ट में ट्राली बैग में लगी आग, मचा हड़कंप

Nilmani Pal
22 Dec 2024 3:26 PM IST
एयरपोर्ट में ट्राली बैग में लगी आग, मचा हड़कंप
x
वीडियो

बर्लिन एयरपोर्ट पर एक काले बैग में अचानक आग लगने की घटना ने यात्रियों और स्टाफ को हड़बड़ाहट में डाल दिया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है. ये घटना एयरपोर्ट के एक टर्मिनल पर हुई, जहां एक बैग आग की लपटों में घिरा नजर आया, जबकि उसके पास रखे अन्य सामान सुरक्षित थे. सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने वाले उपकरण से स्थिति को काबू में किया.

यह पूरी घटना एक यात्री द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में कैद हो गई. आग लगने के दौरान एक महिला जल्दी भागने की कोशिश में फिसल गई, लेकिन वह गंभीर चोट से बच गई। वहीं, बैग के मालिक को हल्की जलन हुई, और कोई अन्य व्यक्ति इस घटना में घायल नहीं हुआ।

एक यात्री ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'POV: बर्लिन एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लिए तैयार हो रहा था, और अचानक किसी के बैग में आग लग गई. शुक्र है, ये घटना फ्लाइट के दौरान नहीं हुई.' घटना के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और उनकी बैटरियों से जुड़े खतरों पर चर्चा की.

एक यूजर ने लिखा, 'यही वजह है कि एयरलाइंस आपसे पूछती हैं कि क्या आपके बैग में कोई लिथियम बैटरी है. लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते. एक ने लिखा, 'अगर ऐसा फ्लाइट में होता तो क्या होता? यही कारण है कि विमानन नियमों का पालन करना जरूरी है.'


Next Story