विश्व

तुर्की पांचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान बनाएगा: एर्दोगन

jantaserishta.com
2 May 2023 10:19 AM IST
तुर्की पांचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान बनाएगा: एर्दोगन
x
अंकारा (आईएएनएस)| तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने घोषणा की है कि तुर्की पांचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान बनाने वाला दुनिया का पांचवां देश बनेगा। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सोमवार को एर्दोगन के हवाले से कहा कि कान नाम का यह युद्धक विमान देश के रक्षा उद्योग की महान उपलब्धियों में से एक है। तुर्की और मंगोलिया के राज्यों के शासकों द्वारा अपनी महानता बताने के लिए 'कान' उपाधि का इस्तेमाल किया जाता था।
एर्दोगन के अनुसार, तुर्की सभी परीक्षणों को पूरा करेगा और कुछ वर्षों के भीतर वायु सेना को कान को शामिल कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्वदेशी लड़ाकू विमान 2025 में अपनी पहली उड़ान भरेगा।
राष्ट्रपति ने कहा कि तुर्की एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज द्वारा विकसित एक ट्रेनर और हल्का लड़ाकू विमान हर्जेट भी तुर्की की वायुसेना में शामिल होगा और तुर्की के एफ-16 युद्धक विमानों को आंशिक रूप से प्रतिस्थापित करेगा।
उन्होंने कहा कि तुर्की जल्द ही नाइजर और चाड को हर्जेट का विमान बेचेगा।
एर्दोगन ने कहा कि तुर्की में बने अंका-3 रिएक्टिव स्ट्राइक मानव रहित विमान भी आने वाले दिनों में अपनी पहली उड़ान भरेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story