विश्व

अफगानिस्तान में भूकंप से जबरदस्त तबाही, मरने वालों की संख्या 900 से ज्यादा पहुंची

jantaserishta.com
22 Jun 2022 3:03 PM IST
अफगानिस्तान में भूकंप से जबरदस्त तबाही, मरने वालों की संख्या 900 से ज्यादा पहुंची
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: भूकंप ने अफगानिस्तान ने भयंकर तबाही मचाई है. देर रात आए भूकंप में करीब 950 लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही है और 610 लोग जख्मी हैं. यह दावा आपदा प्रबंधन विभाग के डिप्टी मिनिस्टर मौलवी शरफुद्दीन ने किया है. इससे पहले 255 लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही थी.

भूकंप के ये झटके पाकिस्तान में भी महसूस किये गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई थी. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान (Afghanistan Quake) के दक्षिणपूर्व में था.
न्यूज एजेंसियों के मुताबिक, भूकंप की वजह से अफगानिस्तान में अबतक 950 लोगों की मौत हुई है. वहीं 610 के करीब लोग जख्मी हैं. ये भूकंप पक्तिका (Paktika) और खोस्त (Khost) प्रांत में आया था.
भूकंप की अधिकमत तीव्रता अबतक तय नहीं हो पाई है. हालांकि रिक्टर स्केल पर 7.0 या उससे अधिक की तीव्रता वाले भूकंप को सामान्य से खतरनाक माना जाता है. अफगानिस्तान में आया भूकंप इससे कुछ ही कम तीव्रता वाला था.
पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक, भूकंप के झटके वहां इस्लामाबाद समेत बाकी शहरों में भी महसूस हुए. सोशल मीडिया पर भी लोग भूकंप की बातें कर रहे हैं. लोगों ने लिखा कि भूकंप के ये झटके कुछ सेकेंड तक महसूस हुए थे. लेकिन इसकी वजह से लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे थे.
इससे पहले शुक्रवार को भी पाकिस्तान में भूकंप आया था. तब इस्लामाबाद, पेशावर, रावलपिंडी और मुल्तान में ये झटके महसूस हुए थे. ये झटके फैसलाबाद, एबटाबाद, स्वात, बुनेर, कोहाट और मलकांडी में भी महसूस हुए.
भूकंप आने के पीछे क्या वजह होती है यह भी जान लीजिए. दरअसल, धरती के अंदर 7 प्लेट्स ऐसी होती हैं जो लगातार घूमती हैं. ये प्लेट्स जिन जगहों पर ज्यादा टकराती हैं, उसे फॉल्ट लाइन जोन कहा जाता है.
बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं. जब प्रेशर ज्यादा बनने लगता है कि तो प्लेट्स टूटने लगती हैं. इनके टूटने के कारण अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है. इसी डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story