विज्ञान

Tree of 40, इस पर लगते है 40 तरह के अलग-अलग फल, एक पेड़ की कीमत करीब 19 लाख

Rani Sahu
15 Sep 2021 1:35 PM GMT
Tree of 40,  इस पर लगते है 40 तरह के अलग-अलग फल, एक पेड़ की कीमत करीब 19 लाख
x
प्रकृति का नियम है कि एक पेड़ में एक ही फल लगता है। लेकिन दुनिया में एक जगह प्रकृति के इस अटूट नियम को तोड़ दिया गया है

प्रकृति का नियम है कि एक पेड़ में एक ही फल लगता है। लेकिन दुनिया में एक जगह प्रकृति के इस अटूट नियम को तोड़ दिया गया है। इस पेड़ पर 40 तरह के अलग-अलग फल लगते हैं। हालांकि इस पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन प्रोफेसर सैम वॉन ऐकेन ने इसे सच कर दिखाया है। ग्राफ्टिंग तकनीक के जरिए प्रोफेसर एक पेड़ पर 40 किस्म के फल उगाने में कामयाब हो गया है। इस पेड़ को 'ट्री ऑफ 40' नाम दिया गया है, जिसमें बेर, चेरी, सतालू, खुबानी जैसे कई फल लग रहे हैं।

बगीचे में 200 पेड़ों को देख हैरान
वॉन का कहना है कि उन्होंने 2008 में ट्री ऑफ 40 प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। न्यूयॉर्क के सेराक्यूज यूनिवर्सिटी में विजुअल आर्ट के प्रोफेसर वॉन एक बार एक बगीचे में 200 तरह के पेड़ों को देखकर हैरान हो गए। यह बगीचा फंड की कमी के चलते काफी गंदा था। वॉन ने रिसर्च के लिए इसे लीज पर ले लिया। यहां कई पुरानी प्रजातियों के पेड़ लगे थे। वॉन ने ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद से रिसर्च शुरू की।
क्या है ग्राफ्टिंग तकनीक?
सालों की मेहनत के बाद उन्होंने ऐसा पेड़ उगाया जिसमें सिर्फ एक ही पेड़ में 40 तरह के फल लगते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकेन ने अब तक 16 ऐसे पौधे गिफ्ट किए हैं और उन्हें म्यूजियम, गार्डन और कला प्रदर्शनियों को गिफ्ट किया है। अब सवाल यह कि ग्राफ्टिंग तकनीक क्या है? दरअसल यह प्लांटिंग की एक तकनीक है जिसमें सर्दियों में पेड़ की एक टहनी को कली समेत काटकर अलग कर लिया जाता है। इसे मुख्य पेड़ में छेद करके लगा दिया जाता है।
एक पेड़ की कीमत करीब 19 लाख
दोनों को जोड़ने वाली जगह पर खास लेप लगाया जाता है जिसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इस जगह पर सर्दी भर के लिए पट्टी बांध दी जाती है। टहनी धीरे-धीरे पेड़ से अपने आप जुड़ जाती है और इसमें फल लगने लगते हैं। इस तकनीक को ही ग्राफ्टिंग कहा जाता है। ट्री ऑफ 40 एक आश्चर्य का विषय और बेहद खूबसूरत पेड़ है। 2014 तक प्रोफेसर ने 16 पेड़ तैयार कर लिए थे। यह पेड़ जितना खास है उतनी ही महंगा भी। एक ट्री ऑफ 40 की कीमत करीब 19 लाख रुपए है।


Next Story