विश्व

ट्रांसजेंडर कैदी ने दो को कर दिया प्रेग्नेंट, जेल में हड़कंप, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
19 July 2022 11:53 AM IST
ट्रांसजेंडर कैदी ने दो को कर दिया प्रेग्नेंट, जेल में हड़कंप, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: महिला जेल में सजा काट रही एक ट्रांसजेंडर कैदी ने दो साथी महिला कैदियों को प्रेग्नेंट कर दिया. मामला सामने आने के बाद उसे महिलाओं की जेल से हटाकर पुरुषों की जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. अब ट्रांसजेंडर कैदी ने नए जेल में सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है.

मामला अमेरिका के न्यू जर्सी का है. सौतेले पिता की चाकू मार कर हत्या करने के मामले में ट्रांसजेंडर डेमी माइनर 30 साल की सजा काट रही है. उसे एडना महान करेक्शन्ल फैसिलिटी से हटाकर स्टेट यूथ करेक्शन्ल फैसिलिटी में शिफ्ट कर दिया गया है.
27 साल की डेमी ने दावा किया है कि ट्रांसफर के दौरान गार्ड्स ने उन्हें गालियां दी. जस्टिस4डेमी ब्लॉग पोस्ट में डेमी ने दावा किया है जब उन्होंने अपनी जांच के लिए एक महिला की मांग की तो उनका मजाक उड़ाया गया. एक अलग पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि ट्रांसफर के दौरान उन्हें पीटा भी गया था.
डेमी का केस पहली बार अप्रैल महीने में चर्चा में तब आया था जब एडना महान करेक्शन्ल फैसिलिटी में उसने दो साथी कैदियों को प्रेग्नेंट कर दिया था. इसके बाद उसे कुछ समय के लिए न्यू जर्सी स्टेट प्रिजन में रखा गया था. इस दौरान उसने साथी कैदियों पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया. अब मौजूदा जेल में भी वह ऐसे ही आरोप लगा रही है.
डेली मेल से बातचीत में उन जेलों के माहौल से परिचित एक शख्स ने कहा कि मनोरंजन के समय कैदियों के कमरे खुले होते हैं. इसी दौरान एक कैदी दूसरे कैदियों के कमरे में चुपके से पहुंच जाते हैं या वे लोग बाथरूम में जाकर संबंध बना लेते हैं.
बता दें कि 16 साल की उम्र में ही डेमी ने थियोटिस बट्स की हत्या कर दी थी. बट्स, डेमी के सौतेले पिता थे. एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में डेमी उनसे अलग होकर रहने लगी. फिर एक दिन बट्स पर चाकू से बार-बार हमला कर के डेमी ने उनकी हत्या कर दी और न्यूयॉर्क भाग गई. यहां उसे पुलिस ने पकड़ लिया.
डेमी, कारजैकिंग के मामले में भी दोषी पाई गई थी. तब वह एक कपल के पास पहुंची, जिनका नवजात बच्चा उनकी कार में था. उसने महिला के चेहरे पर गन प्वाइंट कर दिया. इसके बाद कपल ने कार से अपने बच्चे को निकाला और वह कार लेकर भाग गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story