विश्व

ट्रेनों की टक्कर, रेलवे स्टेशन में हुई घटना से 4 यात्रियों की मौत

Nilmani Pal
28 April 2026 8:02 AM IST
ट्रेनों की टक्कर, रेलवे स्टेशन में हुई घटना से 4 यात्रियों की मौत
x
वीडियो

इंडोनेशिया। राजधानी जकार्ता के पास बेकासी तिमुर स्टेशन पर सोमवार को दो ट्रेनों की टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और दर्जनों यात्री घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि कई यात्री बुरी तरह क्षतिग्रस्त ट्रेन के डिब्बे में फंसे हुए हैं.

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि ये दुर्घटना तब हुई जब 'आर्गो ब्रोमो एंग्रैक' नामक लंबी दूरी की ट्रेन ने स्टेशन पर खड़ी एक कम्यूटर ट्रेन के आखिरी डिब्बे को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. विशेष रूप से ये डिब्बा केवल महिलाओं के लिए आरक्षित था. टक्कर इतनी भीषण थी कि कई यात्री मलबे में फंस गए. राज्य द्वारा संचालित रेलवे कंपनी पीटी केरेता आपी इंडोनेशिया ने 38 घायलों को अस्पताल पहुंचाए जाने की पुष्टि की है.

घटना की मुख्य बिंदु

एक आर्गो ब्रोमो अंगग्रेक लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेन, ट्रैक 1 पर खड़ी एक कम्यूटरलाइन ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई

सरकारी रेलवे कंपनी PT KAI के एक प्रवक्ता ने चार मौतों की पुष्टि की। कई अन्य यात्री घायल हुए

दोनों ट्रेनों को एक ही ट्रैक पर जाने की अनुमति क्यों दी गई, इसकी जांच अभी भी चल रही है


Next Story