विश्व

आग के बीच दिखी ट्रेन, इधर उधर भागने लगे लोग

jantaserishta.com
21 Oct 2022 9:03 AM IST
आग के बीच दिखी ट्रेन, इधर उधर भागने लगे लोग
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो
नई दिल्ली: मेक्सिको में दुर्घटना का शिकार हुई एक कार्गो ट्रेन की भयावह तस्वीर सामने आई है. दरअसल ये ट्रेन एक फ्यूल टैंकर से टकरा गई थी जिससे पूरे ट्रैक पर आग लग गई. बीएनओ न्यूज के हवाले से सामने आए वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि आग की लपटों से घिरी ट्रेन तेजी से पटरी पर दौड़ती जा रही है. बता दें कि इस भीषण आग के चलते आस पास के लगभग दर्जनभर घर जल गए.
लोकल मीडिया के अनुसार अगुआस्केलिएंट्स राज्य की सरकार ने बताया कि बचावकर्मियों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है. हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कोई हताहत हुआ है या नहीं.
तेजी से दौड़ रही ट्रेन के आसपास काला धुंआं दिखाई पड़ रहा है. अगुआस्केलिएंट्स के अग्निशमन प्रमुख मिगुएल मुरिलो ने कहा कि टैंकर के ओवरपास से टकराने और पास के एक रिहायशी इलाके में आग लगने के बाद 800 से 1,000 लोगों को निकाला गया.
मुरिलो ने कहा, बारह लोगों को घरों से बचाया गया और कोई भी घायल नहीं हुआ, हालांकि एक व्यक्ति को धुएं में सांस लेने से मामूली प्रभाव पड़ा था. उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.
बता दें कि भारत में भी कुछ समय पहले ऐसी ही दुर्घटना हुई थी लेकिन यहां ट्रेन के भीतर ही भीषण आग लग गई थी. इसी साल मार्च के महीने में उत्तर प्रदेश में मेरठ के पास दौराला रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर से दिल्ली जा रही एक ट्रेन के इंजन और दो डिब्बों में आग लग गई. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी. ये ट्रेन सहारनपुर से आ रही थी, ट्रेन में जब आग लगी तो सबसे पहले कोच को इंजन से अलग किया गया. इस दौरान कुछ यात्री कोच को अलग करने के लिए ट्रेन को धक्का लगाते नजर आए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story