विश्व

ट्रेन पटरी से उतरी: नहर के पास बिखरे शव, 25 लोगों की मौत

jantaserishta.com
6 Aug 2023 6:10 PM IST
ट्रेन पटरी से उतरी: नहर के पास बिखरे शव, 25 लोगों की मौत
x
देखें खौफनाक मंजर.
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सिंध प्रांत के नवाबशाह जिले के सरहरी रेलवे स्टेशन पर रविवार को हजारा एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी उतर गए। इस हादसे में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 80 अन्य घायल हो गए।
जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, हताहतों की संख्या की पुष्टि करते हुए, बेनजीराबाद डिवीजन के आयुक्त अब्बास बलूच ने कहा कि घटना में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि यात्री अभी भी एक बोगी में फंसे हुए हैं। क्षतिग्रस्त बोगियों से यात्रियों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है। राहत कार्यों में सेना भी जुट गई है।
इस हादसे से आंतरिक सिंध जिलों से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है और रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि प्रभावित ट्रैक पर सेवाएं फिर से शुरू करने में 18 घंटे लग सकते हैं। घायलों को इलाज के लिए नवाबशाह के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story