विश्व

सैन्य उपकरण ले जा रही ट्रेन पटरी से उतरी

jantaserishta.com
11 Oct 2023 8:49 AM IST
सैन्य उपकरण ले जा रही ट्रेन पटरी से उतरी
x
लॉस एंजेलिस: पश्चिमी अमेरिकी राज्य कोलोराडो में कोलोराडो स्प्रिंग्स शहर के पास सैन्य उपकरण ले जा रही एक ट्रेन पटरी से उतर गई। कैलिफोर्निया से कोलोराडो स्प्रिंग्स के ठीक बाहर अमेरिकी सेना के प्रतिष्ठान फोर्ट कार्सन की ओर जा रही ट्रेन की कम से कम 13 बोगियां पटरी से उतर गईं। सीबीएस से संबद्ध कोलोराडो स्प्रिंग्स के एक टेलीविजन स्टेशन केकेटीवी ने बताया कि इनमें से पांच बोगियों में व्‍यापक क्षति हुई है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए फोर्ट कार्सन के अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन की बोगियों में सैन्य वाहन और अन्य उपकरण थे। अधिकारियों ने केकेटीवी से कहा कि इनमें कोई हथियार या खतरनाक सामग्री नहीं थी।रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और पटरी से उतरने के कारणों की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story