विश्व

नाइजीरिया में ट्रेन पर हमला, बंदूकधारियों ने पांच बच्चों समेत 50 लोगों को बंधक बनाया

Bhumika Sahu
7 July 2022 8:14 AM GMT
नाइजीरिया में ट्रेन पर हमला, बंदूकधारियों ने पांच बच्चों समेत 50 लोगों को बंधक बनाया
x
नाइजीरिया में ट्रेन पर हमला

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अबुजा (नाइजीरिया)। नाइजीरिया की राजधानी अबुजा के निकट यात्री ट्रेन पर हमला करने वाले बंदूकधारियों द्वारा बंधक बनाए गए 50 व्यक्तियों में कम से कम पांच बच्चे शामिल हैं। बच्चों के परिवारों ने बुधवार को यह जानकारी दी। वे बंधकों को छुड़ाने के लिए अधिकारियों से अधिक कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

बंदूकधारियों ने मार्च के अंत में उत्तर पश्चिमी राज्य कादुना में एक ट्रेन पर विस्फोटकों से हमला किया था और गोलीबारी की थी, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी जबकि दर्जनों लोगों को बंधक बना लिया गया था। तब से बंधक बनाए गए लोगों के परिवार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शुरुआत में बंदूकधारियों ने 100 से अधिक लोगों को बंधक बनाया था, लेकिन फिर कुछ शर्तों के साथ कुछ लोगों को छोड़ दिया गया


Next Story