
भीषण : चीन में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई हुई है। राजधानी बीजिंग में 140 साल में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। इस बारिश में जहां कई लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोगों का आशियाना बर्बाद हो गया। गाओ भी उन लोगों में से एक हैं, जिन्होंने बारिश में अपना सब कुछ खो दिया है। गाओ ने वर्षों तक पश्चिम बीजिंग में एक बड़े अपार्टमेंट और एक ई-क्लास मर्सिडीज- बेंज का आनंद लिया, लेकिन टाइफून डोक्सुरी के बाद आए तूफान के कारण आई प्रचंड बाढ़ में उसका अपार्टमेंट नष्ट हो गया। उसकी सामने की खिड़की अब पेड़ की टहनियों से बंद हो गई हैं। उसका लिविंग रूम मलबे से भर गया है। 60 वर्षीय गाओ और उनकी पत्नी अस्थायी आवास में हैं। गाओ का अपार्टमेंट बीजिंग से लगभग 40 किमी दूर मेंटौगौ में है, जहां राजधानी की पहली दो बाढ़ से संबंधित मौतें दर्ज की गईं थीं। गाओ की सुबह की शुरुआत हमेशा की तरह हुई, लेकिन कुछ देर बाद भूस्खलन से उसके आंगन में पानी घुसने लगा। फिर बालकनी ढह गई और पानी अंदर आ गया। गाओ ने बताया, "मैं और मेरी पत्नी, हम अपनी जान बचाने के लिए भागे।"140 साल में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। इस बारिश में जहां कई लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोगों का आशियाना बर्बाद हो गया। गाओ भी उन लोगों में से एक हैं, जिन्होंने बारिश में अपना सब कुछ खो दिया है। गाओ ने वर्षों तक पश्चिम बीजिंग में एक बड़े अपार्टमेंट और एक ई-क्लास मर्सिडीज- बेंज का आनंद लिया, लेकिन टाइफून डोक्सुरी के बाद आए तूफान के कारण आई प्रचंड बाढ़ में उसका अपार्टमेंट नष्ट हो गया। उसकी सामने की खिड़की अब पेड़ की टहनियों से बंद हो गई हैं। उसका लिविंग रूम मलबे से भर गया है। 60 वर्षीय गाओ और उनकी पत्नी अस्थायी आवास में हैं। गाओ का अपार्टमेंट बीजिंग से लगभग 40 किमी दूर मेंटौगौ में है, जहां राजधानी की पहली दो बाढ़ से संबंधित मौतें दर्ज की गईं थीं। गाओ की सुबह की शुरुआत हमेशा की तरह हुई, लेकिन कुछ देर बाद भूस्खलन से उसके आंगन में पानी घुसने लगा। फिर बालकनी ढह गई और पानी अंदर आ गया। गाओ ने बताया, "मैं और मेरी पत्नी, हम अपनी जान बचाने के लिए भागे।"