विश्व

चीन में आए बवंडर ने 50 से ज्यादा घरों को पहुंचा नुकसान, भारी तबाही का वीडियो वायरल

Gulabi
1 Sep 2021 1:30 PM GMT
चीन में आए बवंडर ने 50 से ज्यादा घरों को पहुंचा नुकसान, भारी तबाही का वीडियो वायरल
x
चीन में आए बवंडर ने भारी तबाही मचाई है

बीजिंग, एजेंसी। चीन में आए बवंडर ने भारी तबाही मचाई है।इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें हवा में चारों ओर मलबा उड़ता दिख रहा है। ऐसी खबर है कि ये बवंडर चीन के हुलुडाओ शहर में आया था, जिसके कारण 50 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। कई जगह पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं। इस व‍ीडियो को एक शख्स ने अपने घर की खिड़की से बनाया है। इस वीडियो से बवंडर की गति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

चीन में बीते महीनों आई बाढ़ ने भी भारी तबाही मचाई
गौरतलब है कि चीन में बीते महीनों आई बाढ़ ने भी भारी तबाही मचाई थी। इसके चलते करीब 300 लोगों की जानें गई थी। इस बाढ़ में 47 लोग लापता हुए थे। चीन की यह बाढ़ देश के मध्य क्षेत्र में आई थी। भारी बारिश के कारण 150 काउंटी स्तरीय क्षेत्रों में 1 करोड़ 45 लाख 30 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। इसके साथ ही एक लाख 90 हजार हेक्टेयर से अधिक की फसल को नुकसान पहुंचा था। चीन के इस प्रांत में 30,600 से अधिक घर ढह गए थे।16 जुलाई के बाद हेनान में रिकार्ड बारिश दर्ज की गई थी, जबकि झेंग्झो में महज तीन दिन के भीतर 617.1 मिमी बारिश हुई थी।

बवंडर ने शहर में भारी तबाही मची
कहा जा रहा है कि इस बवंडर ने शहर में भारी तबाही मचाई है। लोगों के वाहन भी टूट गए हैं और सड़कों को भारी नुकासन हुआ है। यह शहर चीन के उत्तरपूर्व में स्थित लिओनिंग प्रांत में है। यह घटना 25 अगस्त की है। हालांकि, इसे लेकर चीन की ओर से पूरी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन जब वीडियो वायरल हुआ तो दुनिया को इस बारे में पता चला। बवंडर करीब एक मिनट तक वहां इमारतों से टकराकर घूमता रहा। इसका असर अब भी देखा जा रहा है। कुल कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में सरकार ने कुछ नहीं कहा है।
Next Story