विश्व

लॉस एंजेलिस में आया तूफान, 1983 के बाद सबसे खतरनाक

jantaserishta.com
24 March 2023 12:07 PM IST
लॉस एंजेलिस में आया तूफान, 1983 के बाद सबसे खतरनाक
x

फाइल फोटो

लॉस एंजेलिस (आईएएनएस)| अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा (एनडब्ल्यूएस) के अनुसार, लॉस एंजेलिस क्षेत्र में आया तूफान मार्च 1983 के बाद से सबसे भयंकर तूफान है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने गुरुवार को एनडब्ल्यूएस लॉस एंजिल्स के हवाले से बताया कि तूफान बुधवार को मोंटेबेलो शहर के एक औद्योगिक पार्क और गोदाम जिले में कुछ देर के लिए आया।
कई इमारतें, घर और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रांसफार्मर फटने से एक पेड़ उखड़ गया और बिजली का खंभा टूट गया।
एनडब्ल्यूएस लॉस एंजिल्स के अनुसार, कारों की खिड़कियां टूट गईं।
स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि शहर में तूफान आने के बाद एक व्यक्ति घायल हो गया।
नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, कैलिफोर्निया में तूफान कम आते हैं औसतन प्रति वर्ष 10 से कम।
राज्य में अधिकांश बवंडर छोटे और अल्पकालिक होते हैं।
भारी बारिश, बर्फबारी और बाढ़ के चलते कैलिफोर्निया में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story