विश्व
टेक्सस में तूफान से गिरा मकान, 2 की मौत और 7 हुए घायल
jantaserishta.com
24 May 2023 11:39 AM IST

x
ह्यूस्टन (आईएएनएस)| अमेरिका में टेक्सस के कोनरो में तूफान के दौरान एक निमार्णाधीन मकान गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कोनरो सहायक अग्निशमन प्रमुख माइक लेगौडेस जूनियर के हवाले से मंगलवार शाम को बताया कि घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई।
सात घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं है। लेगौडेस ने कहा कि जो घर ढह गया, वह निर्माण के प्रारंभिक चरण में था। उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि वे दूसरी मंजिल पर काम कर रहे थे। लेगौडेस इस बात की पुष्टि नहीं कर सके कि ह्यूस्टन शहर में तबाही के लिए तूफान सीधे तौर पर जिम्मेदार था या नहीं। एक स्थानीय निवासी ने मंगलवार को सीबीएस सहयोगी केएचओयू को बताया, हमने बाहर ओले गिरते हुए देखे, काले बादल छाए हुए थे और 10 से 15 मिनट तक तेज बारिश हुई।
उसके बाद बारिश रुक गई। लेकिन लगभग उसी समय हमने एंबुलेंस और दमकल गाड़ियों की आवाजें सुनीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





