विश्व

पूर्व न्यायमंत्री कात्सयुकी कवाई की पत्नी को टोक्यो की अदालत ने सुनाई 16 महीने जेल की सजा, पांच साल निलंबित

Neha Dani
22 Jan 2021 3:20 AM GMT
पूर्व न्यायमंत्री कात्सयुकी कवाई की पत्नी को टोक्यो की अदालत ने सुनाई 16 महीने जेल की सजा, पांच साल निलंबित
x
जापान के पूर्व न्याय मंत्री कात्सयुकी कवाई की पत्नी अनरी कवाई को वोट खरीदने के मामले में बृहस्पतिवार को टोक्यो जिला अदालत ने दोषी ठहरा दिया है।

जापान के पूर्व न्याय मंत्री कात्सयुकी कवाई की पत्नी अनरी कवाई को वोट खरीदने के मामले में बृहस्पतिवार को टोक्यो जिला अदालत ने दोषी ठहरा दिया है। अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि अनरी को को इस मामले में एक साल चार महीने की जेल की सजा सुनाई जाती है और पांच साल के लिए निलंबित किया जाता है।

टोक्यो की अदालत ने 16 महीने जेल की सजा सुनाई, पांच साल निलंबित
पिछले साल अनरी को संसद के उच्च सदन में सीट हासिल करवाने के लिए पैसे देने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया गया था। कात्सयुकी का मामला ट्रायल में है और इन्हें प्रधानमंत्री योशिदि सुगा और पूर्व शिंजो आबे का करीबी माना जाता है। अनरी पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2019 में पांच लोगों को करीब 13 लाख रुपये की रकम सीट जीतने के लिए दी थी।
इसी तरह कात्सयुकी पर 103 लोगों को 27.31 मिलियन येन राशि बांटने का आरोप था। गिरफ्तारी के दौरान कात्सयुकी ने इस आरोप को झूठा बताया था जबकि अनरी ने अपने वकील की सलाह के बाद भी आरोपों को इनकार करने से मना कर दिया था।



Next Story