विश्व

आषाढ़ मास की संकष्टी चतुर्थी आज, जाने शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Subhi
17 Jun 2022 1:01 AM GMT
आषाढ़ मास की संकष्टी चतुर्थी आज, जाने  शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
x
चतुर्थी तिथि भगवान श्रीगणेश को समर्पित मानी गई है। आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान श्रीगणेश की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है।

चतुर्थी तिथि भगवान श्रीगणेश को समर्पित मानी गई है। आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान श्रीगणेश की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। मान्यता है कि विघ्नहर्ता की विधिवत पूजा करने से संकटों से मुक्ति मिलती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। शास्त्रों के अनुसार, श्रीगणेश की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, बुद्धि व ऐश्वर्य आदि की प्राप्ति होती है। इस साल कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी 17 जून 2022, शुक्रवार को है।

मंगल गोचर का मेष, वृषभ व मकर राशि वालों पर क्या पड़ेगा प्रभाव, बनेंगे बिगड़े काम या आएंगी मुश्किलें?

संकष्टी चतुर्थी जून 2022 शुभ मुहूर्त-

संकष्टी चतुर्थी व्रत 17 जून, शुक्रवार को रखा जाएगा। चतुर्थी तिथि 17 जून को सुबह 06 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी, जो कि 18 जून को दोपहर 02 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगी।

संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रोदय का समय-

संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्रदेव की पूजा का भी विधान है। मान्यता है कि चंद्रदेव को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत पूर्ण माना जाता है। 17 जून को चंद्रोदय रात 10 बजकर 03 मिनट पर होगा।

भगवान गणेश की प्रतिमा

लाल कपड़ा

दूर्वा

जनेऊ

कलश

नारियल

पंचामृत

पंचमेवा

गंगाजल

रोली


Next Story