विश्व
यूक्रेनवासियों की आंखों में थकान तो रूसियों की आंखों में डर हैः जेलेंस्की
jantaserishta.com
9 Aug 2023 12:17 PM IST

x
कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने स्वीकार किया है कि रूस के खिलाफ जवाबी हमला धीमी गति से हो रहा है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, जेलेंस्की की टिप्पणी का एक वीडियो मंगलवार को उनके कार्यालय द्वारा जारी किया गया, जो उन्होंने वीकेंड में लैटिन अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स के साथ एक बैठक के दौरान की थी। जेलेंस्की ने कहा, "लेकिन ये सब सेकंडरी है। कुछ जगहों पर लैंडमाइन्स हैं, कुछ जगहों पर तकनीकी दिक्कतें हैं, कुछ जगहों पर हम लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं या अन्य जटिलताएं हैं। हम इस पर लंबे समय तक चर्चा कर सकते हैं।'
"जवाबी हमले की दिशा, इसमें क्या गलत है, हमारे पास क्या पर्याप्त है, हमारे पास क्या कमी है।" राष्ट्रपति ने आगे कहा, "जवाबी कार्रवाई तब होती है जब सेना हमला कर रही हो, न कि तब जब वह पीछे हट रही हो"।
सीएनएन ने वीडियो में जेलेंस्की के हवाले से कहा, ''यह एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक क्षण है। यह यूक्रेन की पहल है। इतने लंबे समय तक संघर्ष करते रहना बहुत कठिन है, जो कि साफ है। यह सब तब बहुत कठिन होता है जब आपके पास इस या उस उपकरण की कमी हो। मैं जानता हूं कि यह हमारे लिए कठिन है लेकिन मैं निश्चित रूप से जानता हूं कि यह रूसियों के लिए ज्यादा कठिन है।"
राष्ट्रपति ने कहा, "यूक्रेनवासियों की आंखों में जहां थकान है, वहीं रूसियों की आंखों में डर है।" सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी सेनाओं के लिए प्राथमिक चुनौती देश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में रूस की बहुस्तरीय रक्षात्मक लाइनों को तोड़ने की निरंतर कठिनाई है, जो हजारों लैंडमाइन्स और खाइयों के विशाल नेटवर्क द्वारा चिह्नित हैं।
यूक्रेनी सेना को वहां भारी नुकसान हुआ है, जिसके कारण यूक्रेनी कमांडरों को कुछ यूनिट्स को फिर से संगठित करने और हताहतों की संख्या कम करने के लिए रोकना पड़ा।
Tagsराष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्कीवलोडिमिर ज़ेलेंस्कीरूसरूस यूक्रेन युद्धPresident Volodymyr ZelenskyVolodymyr ZelenskyRussiaRussia Ukraine War
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





