विश्व

TIK TOK स्टार ने उठाया खौफनाक कदम, जान लेने से पहले किया इमोशनल पोस्ट, वायरल हुआ VIDEO

Rounak Dey
9 July 2021 10:57 AM IST
TIK TOK स्टार ने उठाया खौफनाक कदम, जान लेने से पहले किया इमोशनल पोस्ट, वायरल हुआ VIDEO
x
वह बहुत प्यारी और सभी घरवालों की लाडली थी.

द सन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, आत्महत्या करने वाली युवती का नाम कैटलिन था. उनकी उम्र अभी महज 19 साल थी. इतनी कम उम्र में कैटलिन ने यह खौफनाक कदम उठा लिया. उनके पास ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया में 600 हेक्टेयर का बड़ा कैटल फार्म था. कैटलिन अपने फार्म से टिकटॉक वीडियो बनाया करती थीं.

आखिरी वीडियो में युवती ने क्या कहा?
जान लें कि टिकटॉक पर कैटलिन के 51 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे. कैटलिन ने बीते 27 जून को टिकटॉक पर आखिरी पोस्ट किया था. इस वीडियो में कैटलिन की कई फोटो थीं और वह एक अमेरिकी गाने को गुनगुना रही थीं. गाने के शब्द थे, 'आप अपनी सपनों की लड़की के लिए कितनी दूर तक ड्राइव कर सकते हैं?' कैटलिन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा था, 'तस्मानिया के बारे में क्या?'
वायरल हुआ टिकटॉक स्टार का आखिरी वीडियो
गौरतलब है कि कैटलिन का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अब तक 1 लाख 60 हजार से ज्यादा लोग कैटलिन के वीडियो को देख चुके हैं. वहीं हजारों लोगों ने कमेंट करके कैटलिन की मौत पर दुख जताया है.
बेटी को याद कर इमोशनल हुए पिता
कैटलिन के पिता फिलिप ने कहा कि उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बेटी की मौत का दुख हम सह नहीं पा रहे हैं. यह हमारे लिए बहुत बड़ा झटका है. वह बहुत प्यारी और सभी घरवालों की लाडली थी.


Next Story