विश्व

युद्ध का असर: फेसबुक सहित कई मीडिया वेबसाइट पर रूस में कसी गई नकेल, एक्सेस नहीं कर पा रहे लोग

jantaserishta.com
4 March 2022 10:55 AM IST
युद्ध का असर: फेसबुक सहित कई मीडिया वेबसाइट पर रूस में कसी गई नकेल, एक्सेस नहीं कर पा रहे लोग
x

नई दिल्ली: रूस में शुक्रवार को फेसबुक समेत कई मीडिया वेबसाइट डाउन रहीं. इसमें Meduza, Deutsche Welle, RFE-RL और BBC की रूसी सेवा का नाम शामिल है.

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले आठ दिनों से जारी जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. अपनी शर्तें मनवाने को लेकर हमलावर पुतिन की सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव को चारों तरफ से घेर लिया है. रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 9वां दिन है. इधर, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यूक्रेन से रूसी सेना की वापसी का प्रस्ताव भी पारित कर दिया है. उधर, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को सनसनीखेज आरोप लगाया कि यूक्रेनी सेना आम लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही है. पुतिन का दावा है कि यूक्रेनी सेना ने 3000 भारतीय छात्रों को बंधक बना लिया है और उन्हें निकलने नहीं दिया जा रहा जबकि रूसी सैनिक विदेशियों को निकालने में मदद कर रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story