मनोरंजन

लंदन की बीच सड़क पर किसी लड़की के साथ डांस करते दिखी टाइगर श्रॉफ, गर्लफ्रेंड ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Neha Dani
21 Nov 2021 11:22 AM GMT
लंदन की बीच सड़क पर किसी लड़की के साथ डांस करते दिखी टाइगर श्रॉफ, गर्लफ्रेंड ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
x
इस में दोनों की केमिस्ट्री को उनके फैंस ने खूब पसंद किया था

टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस और शानदार डांस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वो लंदन में अपनी आगामी फिल्म 'गणपत' की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सड़क पर डांस करते दिख रहे हैं।

इस वीडियो में अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी मैनेजर ईशा गोरक्षा के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में टाइगर अपनी जैकेट को खुलकर अपने एब्स फ्लॉट कर एक अंग्रेजी गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में टाइगर बेहद जुदा अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं। साथ ही वीडियो को बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और टाइगर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने वीडियो पर इमोजी कमेंट किए हैं।



वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होने लिखा, कुछ शब्द जो मैं हमेशा अपने प्रबंधक से कहना चाहता था। लेकिन ईशा गोरक्षा आप तो..। इससे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक रिहर्लस वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो ताक्वांडो किक की प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। अभिनेता की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था।
विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ एक्ट्रेस कृति सेनन अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में कृति जस्सी के किरदार में नजर आने वाली हैं। टाइगर और कृति सेनन की इस फिल्म का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म अगले साल 2022 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। वहीं इस जोड़ी को टाइगर की डेब्यू फिल्म में हीरोपंती में देखा गया था। इस में दोनों की केमिस्ट्री को उनके फैंस ने खूब पसंद किया था


Next Story