विश्व

लॉकडाउन को लेकर सोशल मीडिया पर तिब्बती शख्स ने किया पोस्ट, हुआ गिरफ्तार

Rani Sahu
29 Sep 2022 8:14 AM GMT
लॉकडाउन को लेकर सोशल मीडिया पर तिब्बती शख्स ने किया पोस्ट, हुआ गिरफ्तार
x
ल्हासा, (आईएएनएस)। चीनी अधिकारियों ने महामारी के प्रसार को रोकने के लिए तिब्बत की राजधानी ल्हासा में किए जा रहे सख्त लॉकडाउन उपायों पर ऑनलाइन वीडियो पोस्ट करने के बाद एक तिब्बती व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
आरएफए ने बताया कि तिब्बती भाषा के शिक्षक गोंटसे को 14 अगस्त को सिचुआन के नगाबा (चीनी आबा में) तिब्बती स्वायत्त प्रान्त में ख्युंगचु काउंटी में उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
एक सूत्र ने ख्युंगचु में संपर्कों का हवाला देते हुए और सुरक्षा कारणों से नाम न छापने की शर्त पर कहा, गोंटसे एक शिक्षक के रूप में काम करते है। उनके वर्तमान ठिकाने या उन्हें कहां हिरासत में लिया जा रहा है, इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
आरएफए ने बताया, चीनी अधिकारियों ने गोंटसे के परिवार और दोस्तों को उनकी गिरफ्तारी के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। बताया जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी के पीछे का कारण लॉकडाउन के दौरान ल्हासा में लोगों के साथ चीनी सरकार के अमानवीय व्यवहार के वीडियो और अन्य तस्वीरें साझा करना है।
सूत्र ने कहा, गोंटसे के सभी सोशल मीडिया अकाउंट अब हटा दिए गए हैं।
चीनी राज्य मीडिया के अनुसार, 60,597 लोगों को अभी भी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र (टीएआर) के अंदर क्वारंटीन में रखा गया है।
आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि टीएआर में कोविड लॉकडाउन निर्देशों का उल्लंघन करने पर अधिकारियों द्वारा 786 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरएफए से बात करते हुए, लंदन स्थित तिब्बत वॉच के एक शोधकर्ता पेमा ग्याल ने कहा कि महामारी को और अधिक फैलने से रोकने के नाम पर चीनी अधिकारी तिब्बतियों को गिरफ्तार कर रहे हैं।
26 सितंबर के एक बयान में, तिब्बत की भारत-आधारित निर्वासित सरकार - केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) ने चीन के क्वारंटीन शिविरों में पर्याप्त भोजन, पानी या चिकित्सा देखभाल की सुविधा न होने का दावा किया था।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story