विश्व

फायरिंग में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत, दो घायल, संदिग्ध भी ढेर

jantaserishta.com
18 Sept 2025 9:27 AM IST
फायरिंग में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत, दो घायल, संदिग्ध भी ढेर
x
पेन्सिल्वेनिया: अमेरिका के पेन्सिल्वेनिया के कोडोरस टाउनशिप में गोलीबारी की घटना में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में स्टेट पुलिस कमिश्नर क्रिस्टोफर पेरिस के हवाले से बताया गया कि बुधवार दोपहर (अमेरिकी समयानुसार) हुई इस घटना के दौरान हमलावर भी मारा गया।
उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, "वे एक जांच की निगरानी के लिए वहां मौजूद थे।" उन्होंने जांच की प्रकृति के बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे के कुछ ही समय बाद मैरीलैंड सीमा के पास फिलाडेल्फिया से लगभग 115 मील पश्चिम स्थित नॉर्थ कोडोरस टाउनशिप में हुई।
गवर्नर जोश शापिरो ने बताया कि पुलिस अधिकारी एक घरेलू मामले की जांच का जवाब दे रहे थे, तभी फायरिंग शुरू हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि दो घायल अधिकारियों की हालत गंभीर है। अस्पताल में उनका इलाज जारी है, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। अधिकारियों ने न तो संदिग्ध की पहचान जारी की है और न ही मृत अधिकारियों से संबंधित एजेंसी के बारे में कुछ भी बताया है।
शापिरो ने राज्य की ओर से संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "हम तीन शानदार अधिकारियों के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस काउंटी और इस देश की सेवा की।" दावा किया जाता है कि इस घटना के पीछे घरेलू कारण जिम्मेदार हैं, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की सारी सच्चाई सामने आ सकेगी।
घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में एक घायल अधिकारी को हेलीकॉप्टर से ले जाते हुए दिखाया गया। फायरिंग के बाद, स्प्रिंग ग्रोव जिले के एक नजदीकी स्कूल को कुछ समय के लिए आश्रय-स्थल के रूप में तैयार रखने का आदेश दिया गया था। हालांकि, अधिकारियों ने बाद में स्पष्ट किया कि सभी छात्र सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है।
अटॉर्नी जनरल पामेला बोंडी ने फायरिंग की निंदा की और हमले को 'समाज पर एक अभिशाप' करार दिया। उन्होंने पुष्टि की कि संघीय एजेंट जांच में स्थानीय अधिकारियों की सहायता कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story