विश्व

चीन के शांक्सी में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत

jantaserishta.com
29 March 2026 10:39 AM IST
चीन के शांक्सी में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत
x
बीजिंग: उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में ताइयुआन में किनशियान नॉर्थ स्ट्रीट के पास एक इमारत में आग लगने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया की ओर से रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार, घायलों में से नौ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सीसीटीवी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है जबकि बचाव और राहत के काम अभी भी जारी हैं। आग शनिवार रात 8 बजे लगी, जिसके बाद फायर और रेस्क्यू टीमों ने तुरंत कार्रवाई की।
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बाद में आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया और बिल्डिंग के अंदर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस बिल्डिंग में आग लगी थी, उसमें एक होटल भी था और चाइनान्यूज डॉट कॉम के मुताबिक जिस जगह पर आग लगी थी, वह बिल्डिंग के पूर्वी हिस्से में उत्तर-दक्षिण रास्ते के पास थी।
घटनास्थल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मौके की तस्वीरों से पता चला कि आग ज्यादातर बिल्डिंग के बाहरी हिस्सों पर लगी थी और तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल रही थी।रविवार तड़के बिल्डिंग के पूर्वी हिस्से में आग की वजह से काफी नुकसान दिख रहा था। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि रास्ते के पास बनी कई दुकानें पूरी तरह जल गईं और दुकान के मालिकों को बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा।
इसके अलावा, भीषण आग में प्रभावित दुकानों के बाहर खड़ी कई इलेक्ट्रिक साइकिलें जलकर खाक हो गईं। रास्ते वाली जगह पर मलबा बिखरा हुआ था, जिसमें ज्यादातर जले हुए एल्युमिनियम कम्पोजिट पैनल के बचे हुए हिस्से थे, जिससे आग से हुए नुकसान का पता चलता है। अधिकारी स्थिति का आकलन कर रहे हैं और आग लगने के कारण के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story