
x
Parma पर्मा: महज तीन मिनट में शातिर चोर उड़ा ले गए बेशकीमती पेंटिंग्स! एक-दो नहीं, पूरी तीन। इटली के पर्मा में यह पूरी वारदात हुई। यहां पर मैग्नानी रोक्का फाउंडेशन संग्रहालय में चोरी की इस कहानी को अंजाम दिया गया। इनकी कुल कीमत करीब 10 मिलियन डॉलर यानी लगभग 90–95 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
मीडिया हाउस 'द लोकल इटली' के अनुसार, ये तीन पेंटिंग्स रेनुआर की 'फिश', सेजान की 'स्टिल लाइफ विद चेरीज' और मातिस की 'ओडालिस्क ऑन द टेरेस' थीं। स्थानीय मीडिया के अनुसार वारदात 22-23 मार्च को घटी, लेकिन पुलिस ने रविवार तक इसकी रिपोर्ट नहीं की थी।
फाउंडेशन ने कहा कि चोरी बहुत ही ऑर्गनाइज्ड तरीके से की गई और इसे तीन मिनट से भी कम समय में अंजाम दिया गया। दावा किया जा रहा है कि चोर और भी मास्टरपीस ले जाते, लेकिन "प्रोटेक्शन सिस्टम के सक्रिय होने" से अलार्म बज गया और वो फरार हो गए।
1977 में बने इस फाउंडेशन में आर्ट हिस्टोरियन लुइगी मैग्नानी का कलेक्शन है। ड्यूरर, रूबेन्स, वैन डाइक, गोया और मोने जैसे बड़े कलाकारों की भी कृतियां यहां सहेजी गई हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में कहा जा रहा है कि चोर म्यूजियम में मौजूद बाग के रास्ते भाग गए थे।
हाल के दिनों में घटी ये दूसरी ऐसी बड़ी वारदात है। 19 अक्टूबर 2025 को पेरिस के लूव्र संग्रहालय में नकाबपोशों ने बड़ी वारदात की थी। चोरों ने केवल 4-7 मिनट में 19वीं सदी के 8-9 अनमोल शाही आभूषण (कीमत 102 मिलियन डॉलर या 800 करोड़ रुपए से अधिक) चुरा लिए। बाद में जांच से साफ हुआ कि चोर सीढ़ी के जरिए खिड़की से घुसे, डिस्प्ले तोड़े और मोटरसाइकिलों पर फरार हो गए थे। बाद में कुछ संदिग्धों को पकड़ा भी गया लेकिन चुराया गया सामान कभी वापस नहीं मिल पाया।
Tagsइटलीपर्मामैग्नानी रोक्का फाउंडेशनपेंटिंग चोरीरेनुआरसेजानमातिसआर्ट थीफबेशकीमती पेंटिंग्स95 करोड़ रुपयेसंग्रहालय चोरीअलार्म सिस्टमहाई-प्रोफाइल चोरीकला सुरक्षालुइगी मैग्नानीड्यूरररूबेन्सगोयामोनेपेरिस लूव्र चोरीमास्टरपीस चोरीइटली न्यूज़.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





