विश्व

झूला पुल गिरने से 3 लोग लापता

jantaserishta.com
21 Feb 2023 8:52 AM IST
झूला पुल गिरने से 3 लोग लापता
x
साओ पाउलो (आईएएनएस)| दक्षिण ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में मम्पीटुबा नदी पर बना एक झूला पुल गिरने से कम से कम तीन लोग लापता हैं और 20 अन्य घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के टोरेस शहर को पासो डे टोरेस (सांता कैटरिना में) से जोड़ने वाला साधारण हैंगिंग ब्रिज कार्निवाल अतिरिक्त वजन के कारण टूट गया।
टोरेस के पर्यटन सचिव माथियस जुंगेस ने सोमवार को स्थानीय मीडिया को बताया, तीस लोगों को बचा लिया गया है और वे अब भी तीन लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान जारी है।
रियो ग्रांडे डो सुल की राजधानी पोटरे एलेग्रे शहर में स्थानीय रेडियो स्टेशन रेडियो गौचा ने अग्निशमन विभाग का हवाला देते हुए कहा कि दुर्घटना के समय पुल पर 100 से अधिक लोग थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story