विश्व

इजराइल का हवाई हमला, तीन लेबनानियों की मौत

jantaserishta.com
11 March 2024 8:49 AM IST
इजराइल का हवाई हमला, तीन लेबनानियों की मौत
x

इजराइल का हवाई हमला, तीन लेबनानियों की मौत

बेरूत: लेबनान के सैन्य सूत्रों ने मीडिया को बताया कि दक्षिणी लेबनान के हेब्बारिये गांव पर इजराइली हवाई हमले में इस्लामिक समूह की सैन्य शाखा अल-फज्र फोर्सेज के तीन सदस्य मारे गए और एक घायल हो गया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नाम न छापने की शर्त पर सूत्रों ने रविवार को बताया कि इजराइली युद्धक विमानों ने एक वाहन पर चार मिसाइलें दागीं। हमले में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और चौथा घायल हो गया।
नागरिक सुरक्षा इकाइयों और रेड क्रॉस के सदस्यों ने शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गौरतलब है कि सुन्नी सशस्त्र समूह अल-फज्र फोर्सेज ने हाल ही में दक्षिणी लेबनान से इजराइली सेना के खिलाफ कई सैन्य अभियान चलाए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story