विश्व

लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में तीन की मौत, एक घायल

jantaserishta.com
12 Dec 2024 9:44 AM IST
लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में तीन की मौत, एक घायल
x
बेरूत: दक्षिणी लेबनान पर हुए इजरायली हवाई हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई है। लेबनानी रेड क्रॉस के एक सूत्र के अनुसार, इस हमले में जहां तीन लोगों की मौत हुई वहीं एक घायल हो गया। नाम न छापने की शर्त पर सूत्र ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया कि रेड क्रॉस की एक टीम ने पीड़ितों में से एक अमीन खशीश के शव को खियाम कस्बे से मरजेयून सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
सूत्र के अनुसार, लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल की एक इकाई ने खशीश का शव दक्षिणी लेबनान के सीमावर्ती शहर खियाम के उत्तरी बाहरी इलाके में उसके घर के पास पाया था। सूत्र ने बताया कि लेबनानी रेड क्रॉस की एक अन्य टीम ने आइनाटा गांव के निकट से एक घायल व्यक्ति एक शव को दक्षिणी लेबनान के बिंट जेबिल सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
एक कार से शव को बरामद किया गया। जिसकी पहचान हमजा बदाह के तौर पर हुई है। जिस पर बेत लिफ गांव में एक इजरायली ड्रोन ने हमला किया था। शव को टायर शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया। इजरायल और लेबनान के बीच 27 नवंबर को युद्ध विराम की घोषणा की गई थी।
अमेरिका और फ्रांस की मध्यस्थता से हुए इस युद्ध विराम का उद्देश्य इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच लगभग 14 महीने से चल रही लड़ाई को रोकना है। समझौते में इजरायल 60 दिनों के भीतर लेबनानी क्षेत्र से हटाना, लेबनानी सेना को लेबनान-इजरायल सीमा पर तैनात करना और हिजबुल्लाह का लिटानी नदी के उत्तर से पीछे हटाने की शर्त शामिल थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story