विश्व

इजरायली हवाई हमले में तीन की मौत, 9 घायल

jantaserishta.com
10 March 2024 9:55 AM IST
इजरायली हवाई हमले में तीन की मौत, 9 घायल
x

इजरायली हवाई हमले में तीन की मौत, 9 घायल

बेरूत: लेबनानी सैन्य अधिकारियों के अनुसार, उसके देश के दक्षिण में गांव खारबेट सेल्म में इजराइली हवाई हमले में तीन नागरिकों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए।
मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। घायलों को टेब्निन सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल ने शनिवार को दक्षिणी लेबनान के नौ कस्बों और गांवों में 15 हवाई हमले किए। इस दौरान आठ मकान नष्ट हो गए और 28 अन्य क्षतिग्रस्त हो गए।
जवाबी कार्रवाई में, हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने अल-मलिकियाह, ज़ेबदीन, अल-रामथा, हुनिन और अल-बगदादी सहित कई इजराइली सैन्य स्थलों पर हमले किए।
गौरतलब है कि लेबनान-इज़राइल सीमा पर पिछले साल 8 अक्टूबर को उस समय तनाव बढ़ गया, जब लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने 7 अक्टूबर को इज़राइल पर हमास के हमले के समर्थन में इज़राइल की ओर दर्जनों रॉकेट दागे। इसके जवाब में इज़राइल ने दक्षिणपूर्वी लेबनान में गोलाबारी की। लेबनानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, हिजबुल्लाह और इज़राइल के बीच टकराव में अब तक लेबनानी पक्ष के 348 लोग मारे गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story