विश्व

नाइट क्लब में गोलीबारी में 3 की मौत, कार से पार्टी में लौटा, फिर...

jantaserishta.com
27 March 2023 10:47 AM IST
नाइट क्लब में गोलीबारी में 3 की मौत, कार से पार्टी में लौटा, फिर...
x
ब्राजीलिया (आईएएनएस)| ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के साओ कार्लोस शहर के एक नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने रविवार को पुलिस के हवाले से बताया कि शराब के नशे में क्लब से निकाले गए व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
स्थानीय पुलिस आयुक्त गिल्बटरे एक्विनो ने कहा कि 36 वर्षीय हमलावर को इलाके में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस अधिकारियों ने गोली मार दी।
एक्विनो के अनुसार, क्लब से निकाले जाने के बाद, हमलावर, हेलमेट पहने हुए, कार से पार्टी में लौटा और गोलीबारी शुरू कर दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story