विश्व
अपाॅर्टमेंट में आग लगने से 3 की मौत, दमकल की 17 गाड़ियों को भेजा गया
jantaserishta.com
12 Sept 2023 8:44 AM IST

x
पुलिस आग के कारण का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
टोक्यो: स्थानीय पुलिस के अनुसार, पश्चिमी जापान के ओकायामा शहर में दो मंजिला अपाॅर्टमेंट में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। आग लगने की सूचना दोपहर करीब 1:45 बजे मिली। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सोमवार को आग लगी।
आग से निपटने के लिए दमकल की 17 गाड़ियों को भेजा गया। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार अपाॅर्टमेंट के जले हुए हिस्से में तीन शव पाए गए। इमारत के निवासियों के बीच किसी अन्य के घायल होने की सूचना नहीं है, जो जेआर ओकायामा स्टेशन से लगभग 1.3 किमी दूर घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र में स्थित है। पुलिस आग के कारण का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





