विश्व

अमेरिका के कंसास सिटी में एक बार फिर से हुई गोलीबारी में तीन की मौत

mukeshwari
21 May 2023 1:19 PM GMT
अमेरिका के कंसास सिटी में एक बार फिर से हुई गोलीबारी में तीन की मौत
x

वॉशिंगटन, 21 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के मिसौरी प्रांत में कंसास सिटी के एक बार में रविवार सुबह गोलीबारी की एक घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने पुलिस सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, कंसास सिटी पुलिस ने बताया कि दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। तीसरे व्यक्ति ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, दो अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story