विश्व

गोलीबारी में तीन की मौत और 3 अन्य घायल, पुलिस ने काले रंग की कार का पता लगाने में लोगों से मदद मांगी

Neha Dani
5 Sep 2021 6:15 AM GMT
गोलीबारी में तीन की मौत और 3 अन्य घायल, पुलिस ने काले रंग की कार का पता लगाने में लोगों से मदद मांगी
x
पुलिस ने काले रंग की एक कार का पता लगाने में लोगों से मदद मांगी है। उसने ट्विटर पर इस कार की तस्वीर भी पोस्ट की है।

गोलीबारी में तीन लोग मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए। ब्राइटवुड पार्क के लॉन्गफेलो स्ट्रीट के 600 ब्लॉक में शाम करीब साढ़े सात बजे हुई।

वाशिंगटनः उत्तरपश्चिमी वाशिंगटन में शनिवार को गोलीबारी में तीन लोग मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए।



पुलिस विभाग के ट्विटर अकाउंट पर दी गयी सूचना के अनुसार, गोलीबारी ब्राइटवुड पार्क के लॉन्गफेलो स्ट्रीट के 600 ब्लॉक में शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में जिन घायलों का उपचार हो रहा है उन्हें गंभीर चोटें नहीं आयी हैं। पुलिस ने काले रंग की एक कार का पता लगाने में लोगों से मदद मांगी है। उसने ट्विटर पर इस कार की तस्वीर भी पोस्ट की है।


Next Story