विश्व

दो ट्रेनों की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 49 घायल, VIDEO

jantaserishta.com
15 Sept 2024 12:26 PM IST
दो ट्रेनों की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 49 घायल, VIDEO
x
देखें वीडियो.
काहिरा: मिस्र की राजधानी काहिरा के उत्तर में शर्किया प्रांत में दो ट्रेनों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 49 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि 44 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मंत्रालय ने पहले कहा था कि घायलों को निकालने के लिए शर्किया के ज़गाज़िग शहर में दुर्घटना स्थल पर 39 एम्बुलेंस भेजी गईं। इस बीच, शर्किया प्रांत के गवर्नर हजेम अल-अश्मौनी ने मिस्र के स्थानीय एक्स्ट्रा न्यूज टीवी चैनल को बताया कि दोनों ट्रेनों से सभी यात्रियों को निकाल लिया गया है तथा रेलवे लाइन पर ट्रेन यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
मिस्र के राष्ट्रीय रेलवे प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि दुर्घटना के तकनीकी कारणों का पता लगाने के लिए रेलवे विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story